जौनपुर के बदलापुर में दलितों पर पुलिसिया क़हर 4-5 महिलाओं को कपड़ा उतारकर बेहरमी से पीटा, वीडियो

जौनपुर के बदलापुर में दलितों पर
पुलिसिया कहर 4-5 महिलाओं को कपड़ा उतारकर बेहरमी से पीटा, बदलापुर पुलिस के कारनामों से पीडि़त परिवार दहशत में
जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाली दलित महिलाओं पर पुलिसिया कहर की दांस्ता सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। पुलिस का इतना क्रूर चेहरा देखने से तो यही लगता है कि जौनपुर में खाकी की गुंडई अपने चरम पर है। पुलिस कप्तान को अपनी व्यथा सुनाने के लिए आई महिलाओं ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए महिलाओं के साथ नाबालिग बच्चों को इतनी बुरी तरह से कपड़ा उतारकर इतना पीटा कि उनकी चमड़ी काली हो गई। अब देखना ये होगा कि बेलगाम पुलिस पर कप्तान क्या कार्यवाही करते हैं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर हम लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बुरी तरह से पीटा है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी तक दी है। विदित हो कि थाना बदलापुर के ग्राम देवरिया निवासी शीला पत्नी राम प्रसाद ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि बस्ती के समीप बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करके चबूतरा बनवा दिये है जिससे बस्ती के राधा पुत्री जियालाल, जियालाल पुत्र बुद्धू आदि रंजिश रखने लगे। 20 मार्च की सुबह करीब 8 बजे बस्ती के दबंग अजय दुबे पुत्र सत्यनारायण दूबे के उकसाने पर मेरी नाबालिग पुत्री अंजली उम्र 15 साल व अन्य बच्चे चबूतरे से होकर जा रहे थे कि उसी समय दीपक, संदीप पुत्रगण बंशी गालियां देते हुए अश£ील हरकत करने लगे।
शोर सुनकर जब मै वहां पहुंची तो देखा कि जियालाल पुत्र बुद्धू, अशोक, संजय पुत्रगण राजपति, प्रमिला पत्नी संजय, सरोज पत्नी अशोक, रतनलाल पुत्र रामराज, दीपक, संदीप पुत्रगण बंशी, उर्मिला पत्नी रतनलाल, राधा पुत्री जियालल निवासी देवरिया थाना बदलापुर लाठी डंडे से प्रार्थिनी की पुत्री को मारने जा रहे थे। इसी बीच विरोधियों ने संबंधित थाने की पुलिस को बुला लिया। पुलिस आते ही मुझे और मेरे परिवार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दी। पीडि़त महिला ने उक्त मामले में जांच करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
पत्रकार तामीर हसन शीबू
ब्यूरो चीफ
अमन की शान

Similar Posts

  • Tum Toh Dhokhebaaz Ho – Samar Singh

    तुम तो धोखेबाज़ हो – समर सिंह गीत समर सिंह अंतरा सिंह प्रियंका द्वारा गाया गया नवीनतम भोजपुरी गीत और सोनू सरगम ​​द्वारा लिखित। तुम तो धोखेबाज़ हो गीत रौशन सिंह द्वारा रचित। Banaras Ki Paan Tum To Lagati Jawan Hai Patali Kamar Har dadhkan Ki Jaan Hai Banaras Ki Paan Tum To Lagati Jawan…

  • Rahbu Ankhiya Ke Sojha Ho – Pramod Premi Yadav Lyrics

    रहबू अंखिया के सोझा हो प्रमोद प्रेमी यादव द्वारा गाया गया नया भोजपुरी चैता गीत 2022 है। इस वीडियो में कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव और तनु यादव हैं। इस गाने को विशाल भारती ने लिखा है जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। यह सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है। Ankhiya…

  • सतत निवेश: पृथ्वी की रक्षा करते हुए लाभ

    इस लेख में ऐसे लिंक शामिल हैं जिन पर क्लिक करने पर हम आपको बिना किसी कीमत के मुआवज़ा प्राप्त कर सकते हैं। एक अनुचित धारणा है कि सभी निगम पहले लाभ डालते हैं और हमारे नाजुक वातावरण के बारे में कम परवाह नहीं कर सकते हैं। लेकिन कई धारणाओं की तरह, यह सच नहीं…

  • Pawan Singh , Shilpi Raj । Sata Ke Paisa । Lyrics

    इस गाने काे पवन सिंह अैार शिल्पी राज ने गाया है । गाने के बाेल निक्की निहाल ने लिखे है । गाने काे संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है । इस गाने काे 10 अप्रैल 2022 काे शुभ लाभ फिल्म्स के आँफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है । इस गाने के रिलीज हाेने…

  • Bhojpuri Nonstop Dj Song 2k21 Dj Remix | Papular Non Stop Bhojpuri Mp3 Song Dj Dilip Sharma 2021

    #Djsushilsonai 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 ————————-==×==————————- स्वागत है दोस्तों हमारे यूट्यूब चैनल पर आप सभी को 🎵🙏💻💻💻💻🙏🎵 👉 Sks Dj Remix 👈 Welcome To My YouTube channel 🎶🎶—————-🎶🎶—————🎶🎶 मेरे प्यारे दोस्तो अगर आप Dj Song सुनना पसंद करते हो तो Please इस चैनल को Subscribe कर लिजिए 🔔🔔 इस चैनल पर सभी प्रकार के Dj Song सुनने को मिलेंगे , इस…

  • Nayki Apachi Lela (Ranjeet Singh) Lyrics

    Nayki Apachi Lela बिल्कुल नया भोजपुरी गाना है जिसे रंजीत सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। यह रणजीत सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है।   Nayki Apachi Lela (Ranjeet Singh) Lyrics नयकी की की की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *