BSEB Bihar Board 12th Result 2022 : आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, इस Direct Link से कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम www.biharboardonline.bihar.gov.in व www.biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे। पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था। इस बार बोर्ड 10 दिन पहले नतीजे जारी कर फिर एक बार इतिहास रचने जा रहा है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले बिहार बोर्ड ने सोमवार को टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, मार्क्स संकलन जैसे सभी कार्य निपटा लिए। टॉपरों की कॉपियां पिछले सप्ताह ही री-चेक कर ली गई थीं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा में 16.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*