होली में डीजे की धुन पर फायरिंग करना युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

सत्याग्रह टाइम्स PATNA : होलिका दहन के दिन डी जे की धुन पर ठाएँ

ठाएँ करना अपराधियों को महंगा पड़ गया है। मामला कदमकुआं थाना इलाके का है जहाँ से घटना में शामिल तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 18 मार्च को होलिका दहन के दिन कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके में डी जे की धुन पर नाच रहे आपराधिक प्रवृति के लोगों ने कट्टे के साथ डांस करते फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कट्टे से गोली मिस्फायर होकर एक फायरिंग करने वाले युवक सहित एक राहगीर को जा लगी हालांकि गोली से घायल दोनो खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस ने अपराधियों को चिन्हित करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। जिसके उपरांत गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल तीन लोग,घायल आदित्य कुमार उर्फ रोहित ,अक्षय कुमार और राहुल को गिरफ्तार किया गया है पकड़ में आये अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पकड़ में आये अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वही पुलिस पकड़ में आये अपराधियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Similar Posts

  • Nayki Apachi Lela (Ranjeet Singh) Lyrics

    Nayki Apachi Lela बिल्कुल नया भोजपुरी गाना है जिसे रंजीत सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। यह रणजीत सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है।   Nayki Apachi Lela (Ranjeet Singh) Lyrics नयकी की की की…

  • Naiya Dole – Shipi Raj Lyrics in Hindi

    नाइयो ना डोले शिल्पी राज द्वारा गाया गया नया सुपरहिट भोजपुरी गीत है। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। यह VR Music Youtube चैनल द्वारा जारी किया गया है। Lyrics in Hindi मोट हो आ आ आ मोट हो आ हां हां हां मोट हो आ…

  • Murga Ke Raasa Lyrics – Khesari Lal Yadav & Shilpi Raj

    मुर्गा के रासा गीत गीत नवीनतम भोजपुरी नया होली गीत है जिसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। खेसारी लाल यादव और अंकिता पांडे द्वारा मुर्गा के रासा गाने की कास्टिंग। मुर्गा के रासा गाने के बोल भी भागीरथ पाठक भोलू ने लिखे हैं। Credits:- Song:- Murgaa Ke Raasa Singer:- Khesari Lal…

  • रिटायर्ड IAS अधिकारी Vijay Prakash लिखते है

    आज मैं #PARAS_HRMI अस्पताल, पटना में इलाज कराने का एक भयानक अनुभव साझा करने जा रहा हूं ताकि हम इलाज करते समय सावधान हो जाएँ क्योंकि इस प्रकार की घटना किसी के साथ भी हो सकती है। #मैं मार्च’22 के प्रथम सप्ताह में तीव्र दस्त और ज्वर के रोग से काफी पीड़ित हो गया था।…

  • Kajra – Khesari Lal Yadav Shilpi Raj Lyrics

    कजरा (कजरा) खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज द्वारा गाया गया एकदम नया भोजपुरी गीत है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि संगीत अमित कश्यप ने दिया है। यह अन्नपूर्णा फिल्म्स यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है। Kajra Lyrics Englesh :- Tum Itni Sweet Ho Gayi Ho Ki Log Ladenge…

  • Du Hajara Leke Aaja Stage Pa (Neelkamal Singh) Lyrics

    दू हज़ारा लेके आजा स्टेज पा नीलकमल सिंह और शिल्पी राज द्वारा गाया गया नवीनतम भोजपुरी गीत है। इस वीडियो में स्टार कास्ट नीलकमल सिंह और प्रमिला घोष हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि संगीत छोटू रावत ने दिया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *